रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च यानी इमसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें इमसार के छात्र तरुण का 12.5 लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर सर्विस रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद पर किया। प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। निदेशक प्रो. प्रदीप के अहलावत ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. सौरभ कांत ने किया।