फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया

Fri, 19 Jul 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 64 : अवैध कॉलोनी में निर्माण को गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को फिर से कार्रवाई की। टीम ने बेरी रोड पर टांडाहेड़ी गांव के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इसके साथ ही झज्जर रोड पर ओमैक्स गैलेरिया के पास काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में भी अवैध निर्माण ढहाए हैं। विभाग की टीम ने बुलडोजर की सहायता से अवैध कॉलोनी में बने भवन, प्लाटों की डीपीसी, चारदीवारी और पक्की गलियां उखाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग के एटीपी सतीश कुमार का कहना है कि अवैध कालोनी काटने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अवैध कॉलोनी में प्लाट नहीं खरीदने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें