53-इस्माइला-9बी गांव में ध्वस्त किया जा रहा एक अवैध निर्माण । स्रोत प्रशासन
रोहतक। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने आज सांपला के इस्माईला-9बी गांव में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार सांपला ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपस्थित रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध निर्माणों या कॉलोनियों में निवेश न करें। संवाद