फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईपीएल और आईपीए नाम से डिग्री कोर्स भी कराएगा आईआईएम

विज्ञापन
आईआईएम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत : आईआईएम
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अब इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन लॉ (आईपीएल) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) नाम से डिग्री कोर्स भी कराएगा। संस्थान ने ये दो नए पांच वर्षीय कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। ये दोनों अपनी तरह के पहले कोर्स हैं। नए बैच शुरू करने की यह जानकारी संस्थान में हुए दो दिवसीय इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को दी गई।
निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि आईपीएल के छात्रों को पांच वर्ष बाद बीबीए और एलएलबी की डिग्री मिलेगी। वहीं, आईपीएम के छात्रों को बीबीए और एमबीए की डिग्री मिलेगी। नए बैच में 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र शामिल हैं। आईपीएम पांच बैच और आईपीएल तीन बैच में करीब 50 फीसदी छात्राएं हैं। यहां बंधन बैंक के सीईओ चंद्रशेखर घोष, संसद सदस्य डॉ. सत्य पाल सिंह, भारतीय योजना आयोग के पूर्व डिप्टी चेयरमैन डॉ. मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश बिंदल ने आईआईएम के विशेष कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्रों का अच्छा भाग्य है कि उन्हें देश के एक प्रीमियर संस्थान में पढ़ने का मौका मिल रहा है। तकनीक और एआई का लाभ उठाकर यहां के स्नातक न्यायप्रणाली को त्वरित बना सकते हैं। वे अपने समय का सदुपयोग करें और संस्थान की विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठाकर ज्ञान अर्जित करें। आजीवन सीखते रहें बनें और समय प्रबंधन का महत्व समझें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें