27 कलानौर में गांव लाहली का सर्वेक्षण करते आईआईएम रोहतक के छात्र व प्रोफेसर । स्रोत : आईआईएम
कलानौर। आईआईएम रोहतक के छात्रों व प्रोफेसरों की ओर से गांव लाहली का सर्वेक्षण किया गया। इसमें उन्होंने ग्राम वासियों से पंचायती राज, स्वच्छता और नारी हितेषी बहुत सी जानकारी प्राप्त की। सरपंच की ओर से अपना 3 वर्ष का अनुभव व पंचायत में महिलाओं की भागीदारी के बारे में जानकारी ली। सरपंच डॉ. कश्मीरी कलसन ने बताया कि राज्य में 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में दिया गया आरक्षण सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। जिला पंचायत व विकास अधिकारी राजपाल चहल की ओर से बताया गया कि डॉ. कश्मीरी स्वयं अपने कार्य करने में सक्षम और पंचायत के सभी कार्य खुद ही करती हैं। इस मौके पर अश्वनी कुमार, मुकुल कुमार, राहुल, सुरेश, संजीव, रविंद्र व रामनिवास मौजूद रहे। संवाद