फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी बढ़ा रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण काल में कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा एच थ्री एन टू व कॉमन फ्लू का ट्रिपल अटैक जारी है। तीनों के संक्रमित मरीज उपचार के लिए पीजीआईएमएस पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरतने में कोई पीछे नहीं हैं। कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी चिंता बढ़ा रही है। प्रशासनिक अधिकारी कागजों में आदेश जारी कर संक्रमण फैलने का इंतजार कर रहे हैं। बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों की बात दूर अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ बगैर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पीजीआईएमएस में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ उपचार के लिए पहुंची। यहां सीआरएस ओपीडी में लगभग सात हजार व आपातकालीन विभाग में 700 और ट्रामा सेंटर में 600 के करीब मरीज प्रतिदिन जांच के लिए आते हैं। इसके बावजूद यहां मरीज और उनके परिजन बगैर मास्क प्रवेश कर रहे हैं और इनको कोई नहीं रोक रहा है। जबकि पीजीआईएमएस में कोरोना के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। रविवार को एच थ्री एन टू इन्फ्लूएंजा के तीन मरीज उपचार के लिए आ गए। इसके साथ ही 200 से 300 मरीज प्रतिदिन सामान्य वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। सीआरएस ओपीडी सेंट्रल एसी की सुविधा युक्त है, ऐसे में संक्रमण का अधिक तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है।
लापरवाही से संक्रमण को फैलने में मिल रही मदद
डॉ. राजेश जाले ने बताया कि इन दिनों इन्फ्लूएंजा एच थ्री एन टू, कोविड व वायरल तीनों वायरस फैल रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के अलावा सुरक्षा गाइडलाइन की पालना न होना संक्रमण को बढ़ने में मदद कर रहे हैं। दिल्ली व गुरुग्राम में संक्रमण तेजी से फैला है। रोहतक साथ लगा होने के कारण यहां भी इनके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मई तक लोगों को अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। कोरोना के साथ वायरल व इन्फ्लूएंजा के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सभी का अलर्ट रहना जरूरी है। पीजीआईएमएस को सुरक्षा गाइडलाइन फॉलो करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें