फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीमारी व बुढ़ापा दरकिनार, अपनों का हाथ पकड़कर पहुंचे मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष रूचि देखने को मिली। काफी मतदाताओं ने बुढ़ापे व बीमारी को भी अनदेखा कर परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंच कर मतदान में भाग लिया। 90 वर्षीय नंदलाल लुथरा कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद अपने पुत्र व पुत्रवधू के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान कर खुश नजर आए।
विज्ञापन

80 वर्षीय संतरा देवी कमर दर्द के बावजूद अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंची। गुलशन कुमार बीमार होने के बावजूद मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 80 वर्षीय मनकोरी ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही है। चलने फिरने की हिम्मत नहीं है। उसके बावजूद इस मतदान पर्व के अवसर पर अपने पोते की बहू का हाथ पकड़ कर मतदान केंद्र पर पहुंची व मतदान किया। आमजन का कहना था कि जो लोग स्वस्थ होने के बावजूद भी मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे, उन्हें बीमार व बुजुर्ग व्यक्तियों से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें