फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम किया होता तो नहीं बदलना पड़ता सीएम : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारी, किसान व आम जनता के हित में काम किए होते तो भाजपा को मुख्यमंत्री बदलना नहीं पड़ता।
विज्ञापन

भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलकर व उपमुख्यमंत्री हटाकर सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा के व्यापारी व आम जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वह वीरवार को व्यापारियों की बैठक के बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती व मंथली मांग रहे हैं। अपराधी रोज फिरौती, अपहरण, लूटपाट, हत्या व चोरी की वारदात कर रहे हैं। सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। व्यापारी व उद्योगपति न घर न दुकान व फैक्टरी न सड़क सुरक्षित है। प्रदेश में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में बेरोजगारी का बढ़ाना है। सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में अपराध व नशा बढ़ता जा रहा है। सरकार ने निजी क्षेत्र व उद्योगों के माध्यम से हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, मगर सरकार ने 75 युवाओं को भी नौकरी नहीं दी। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला प्रधान पंकज सचदेवा, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, प्रदेश उपप्रधान राहुल जैन, संदीप बब्बर, राकेश गर्ग, शिव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें