फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं दूर न कीं तो विस चुनाव में होगा और बुरा हाल : बलबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा प्रदेश कमेटी की वीरवार को एक बैठक रोहतक के स्वीर स्मार्क में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि किसान विरोधी पार्टी भाजपा को राज्य में पांच सीटों का नुकसान हुआ है। यह सीधे तौर पर किसान आंदोलन की उपलब्धि है, साथ ही भाजपा के लिए यह संदेश है कि वह देश-प्रदेश के किसानों को नाराज कर सत्ता में नहीं बनी रह सकती। यदि अभी भी सुधार नहीं किया तो विधानसभा चुनाव में भी इससे बुरी हालत होगी। बलबीर सिंह ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया जाता है तो आंदोलन चलाया जाए। इससे पूर्व मंदसौर में पुलिस की गोली से 2017 में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर किसान सभा अखिल भारतीय वित्त सचिव पी कृष्णा प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, सुमित सिंह डिंपल, चांद, प्रीत सिंह, बलवान, जागरोशन, दिनेश, राजेंद्र व योगेंद्र समेत सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें