फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: न्याय की लड़ाई न लड़ी तो बेटियों को खेलने कौन भेजेगा...

विज्ञापन
सेक्टर तीन में आयोजित सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की बैठक में मौजूद महिलाएं । विज्ञ​प्त
विज्ञापन
रोहतक। सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत ने कहा है कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को सहन नहीं किया जाएगा। बृजभूषण प्रकरण सहित कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

महिला खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने भी ऑनलाइन बैठक में विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि हम महिला खिलाड़ियों के साथ हैं। जहां भी हमारी जरूरत होगी, हम पीछे नहीं हटेंगे। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
सेक्टर तीन स्थित सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की जिलाध्यक्ष डॉ. निर्मला चौधरी के निवास स्थान पर हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. निर्मला चौधरी ने की। डॉ. निर्मला व अन्य महिलाओं ने समाज में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर विचार विमर्श किया। वर्तमान में जो हमारी खिलाड़ी बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है उस पर विचार करना होगा। यदि न्याय की लड़ाई न लड़ी गई तो अपनी बेटियों को खेलने के लिए कौन भेजेगा।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन की रोहतक जिला उपाध्यक्ष रोशनी मलिक, जिला उपाध्यक्ष कविता मलिक, जिला उपाध्यक्ष वीरमति हुड्डा, रोहतक हलका उपाध्यक्ष नीरू बतरा, कलानौर हलका अध्यक्ष कविता माडोदी, कलानौर हलका युवा अध्यक्ष डॉ. कंचन कलसन, कलानौर उपाध्यक्ष सरपंच कश्मीरी कलसन, सुनीता देवी, सुमन पांडे, सुषमा मलिक, शर्मिला हुड्डा, भावना पांडे, मीनू हुड्डा, यशी दहिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

सेक्टर तीन में आयोजित सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की बैठक में मौजूद महिलाएं । विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें