26सीटीके14... जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में नारे बाजी करते कच्चे कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
रोहतक। जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के कच्चे कर्मचारियों का कौशल रोजगार निगम में जाने से पहले का वेतन 2 साल से बकाया है। इसके चलते सोमवार को शहर के मुख्य डिस्पोजल ब्रांच में जिला और ब्रांच के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में फैसला लिया कि 27 फरवरी को होने वाली बैठक में समाधान नहीं हुआ तो वह 28 से अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तेज सिंह रंगा व संचालन जिला उपप्रधान राजेन्द्र बत्तरा ने किया।
जिला प्रधान तेज सिंह रंगा ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों का कौशल रोजगार निगम में जाने से पहले वेतन और कौशल रोजगार के कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। इस बात को लेकर अधीक्षक अभियंता से बहुत बार चर्चा हो चुकी है। यूनियन के दो साल के प्रयास के बाद लगभग डेढ़ करोड का बजट जनवरी में आ चुका है इसके बावजूद अधिकारीगण सैलरी देने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। 27 फरवरी को अधीक्षण अभियंता ने बैठक का समय दिया हुआ है अगर इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकालते हैं तो 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान जलापूर्ति व सीवर लाइन के काम बाधित होंगे तो कउसका जिम्मेवार विभाग होगा। बैठक में जयभगवान अहलावत, जगबीर हुड्डा, शाखा सचिव जयभगवान शर्मा, ब्रांच सचिव नीरज जांगड़ा आदि शामिल रहे।