गोकर्ण डेरे में आयोजित भजन संध्या में झूमते श्रद्धालु। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। मैं लजपालां दे लड़ लगियां मेरे तो गम परे रहंदे..भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। गोकर्ण तीर्थ में बाबा लक्ष्मणपुरी की 31 पुण्यतिथि पर वीरवार रात आयोजित भजन संध्या में साध्वी पूर्णिमा ने प्रस्तुति से राधे नाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां गोकर्ण धाम के पीठाधीश्वर व उपाचार्य महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने बाबा लक्ष्मणपुरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डेरे में देसी व विदेशी फूलों से सजा बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। यहां महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद, महेशपुरी, रतनपुरी, भारतपुरी, भुवनेश्वरपुरी, राजस्थान, हरिद्वार समेत अनेक राज्यों से संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।