फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेत्रदान करेंगे तो पांच दृष्टिहीन व्यक्ति देख पाएंगे संसार

Mon, 18 Mar 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके01...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में मौजूद विद्यार्थी।
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की जीव विज्ञान विभाग की तरफ से नेत्रदान महादान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें जगत सिंह गिल ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार हम मरणोपरांत नेत्रदान करके दृष्टिहीन लोगों की सहायता कर सकते हैं। हमें लोगों को जागरूक करके नेत्रदान जैसी मुहिम में योगदान देना चाहिए। एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से कम से कम पांच दृष्टिहीन व्यक्ति संसार को देख सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. शैली दलाल, डॉ. देवेंद्र धायल, डॉ. तिलक राज, डॉ. हरिओम, अमित यादव और रवीना उपस्थित रहे। साथ ही विद्यार्थियों ने वाद-विवाद में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें