फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो चुनाव में भुगतेंगे खामियाजा : मिड-डे मील वर्कर्स

Sun, 12 May 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके15....मानसरोवर पार्क के पास अपनी मांगो को लेकर नारे बाजी करती मिड डे मील वर्कर्स यूनियन
विज्ञापन
रोहतक। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को धरना प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी दलजीत के नाम ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता बबीता ने की और मंच संचालन राजबाला ने किया। जिला प्रधान सीटू, कमलेश लाहली और सहसचिव प्रकाशचंद्र ने वर्करों से कहा सरकार मिड-डे मिल कर्मियों का शाेषण कर रही है। लम्बे समय से मिड-डे मील में काम कर रही कर्मियों को न पीएफ न ईएसआई और न ही सेवानिवृत्ति का लाभ मिलता हैं। पिछले दिनों सरकार के आदेश का हवाला देकर स्कूलों में मिड-डे मील कर्मचारियों को नौ से ढाई बजे तक स्कूल में बायोमैट्रिक हाजिरी का बहाना देकर रखा जाता है। सीटू और यूनियन नेताओं ने कहा सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नही किया तो इसका खामियाजा वर्तमान में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मौके पर यूनियन नेत्री सरला भालोठ, फूलपति, भारती, कमलेश, भतेरी, शकुंतला,बिमला, गीता मौजूद रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें
बायोमैट्रिक हाजिरी, 12 माह का वेतन और 26000 रुपये न्यूनतम वेतन, 5 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 करने, 2000 रुपये वर्दी भत्ता करने, पीएफ, ईएसआई लागू करने और पक्का कर्मचारी का दर्जा देने के लिए ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें