रोहतक। डी पार्क के नजदीक झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार युवक मनोज व पवन को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। पुलिस ने शिनाख्त परेड कराने के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
रामलीला पड़ाव, नजदीक पुराना बस स्टैंड निवासी पूजा बिडलान ने वीरवार को सूचना दी थी कि वह बाबा मस्तनाथ विवि से अर्थशास्त्र में पीएचडी कर रही है। दोपहर करीब एक बजे वह घर से कक्षा लगाने के लिए विवि स्कूटी पर जा रही थी। अंबेडकर चौक पर उसका भाई अरुण बिड़लान बाइक पर मिला, जो नगर निगम से पीएफ कार्यालय जा रहा था। दोनों साथ-साथ चल रहे थे। जब डी पार्क से थोड़ा पहले निजी बैंक के सामने पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर दो युवक आए और झपटा मारकर बैग छीन कर भागने लगे। पूजा व अरुण ने आरोपियों को जाम के चलते पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।