फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लापता, पत्नी दो साल की बच्ची के साथ व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सुनारिया चौक के नजदीक रामनगर में पंजाब का एक युवक 22 दिन पहले पत्नी व दो साल की बेटी को बेसहारा छोड़कर चला गया। व्याकुल पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके पति को ढूंढकर लाएं। क्योंकि वह दो साल की बच्ची को कैसे पाले, भूखों मरने की नौबत आ गई है। मामले में शिवाजी कॉलोनी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी रूपा ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति पंजाब के पातड़ा निवासी सरबजीत के साथ 8-9 साल से रह रही थी। उसकी दो साल की बेटी भी है। 4 जुलाई की रात को उसका पति सरबजीत उसे व उसकी बेटी को सोते हुए छोड़कर चला गया, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। कहीं उसकी हत्या न कर दी गई हो। उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। उसके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। उसके पति को ढूंढकर लाया जाए, ताकि वह सरबजीत के साथ मिलकर अपनी दो साल की बेटी को पाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें