फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को सम्मान में मिलीं पगड़ियों से 2500 मास्क बना जरूरतमंदों को बांटे

विज्ञापन
सामाजिक कार्यक्रम में पति को पगड़ी पहनाते समाज के लोग, उसी पगड़ी के अब डाक्टर दिनेश की पत्नी बना र? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्टडी लीव पर चल रही हेल्थ विभाग की स्टाफ नर्स सुदेश चौधरी ने अपने समाजसेवी पति को सम्मान में मिलीं पगड़ियों से 2500 हजार मास्क बनाए हैं। अब वह श्रमिकों व जरूरतमंदों को बांट रही हैं। 1997 में उसकी शादी घिलौड़ गांव निवासी डॉक्टर दिनेश से हुई, जो गांव के सरपंच भी रहे हैं। फिलहाल सुदेश नर्सिंग एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश सचिव हैं। सुदेश ने बताया कि पिछले दिनों पंचकूला के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत छोटी बहन कोरोना संक्रमित हो गई थी। हालांकि अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं उसका बेटा यूक्रेन में फंसा हुआ है। कोरोना की लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए उन्होंने पति की घर में रखी पगड़ियां निकाली और उनसे मास्क बना दिए। इसके अलावा उसने एक जरूरतमंद परिवार को मास्क बनाने का काम दिया और उसके बदले रुपये दिए ताकि परिवार का गुजारा चल सके।

पति को सम्मान के तौर पर पहनाई गई पगड़ियों से मास्क बनाती वन सिटी निवासी स्टाफ नर्स सुदेश चौधरी।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें