रोहतक। जिले के गांव सुंदरपुर की विवाहिता का आरोप है कि पति राहुल राठी ने उनका उत्पीड़न किया है। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी राहुल राठी से हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ब्यूरो