फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: आग लगने से सात गांवों में जली गेहूं की फसल, गाड़ियों की कमी से दमकल विभाग को आई दिक्कत

Fri, 15 Apr 2022 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक जिला फायर ब्रिगेड के पास मात्र पांच गाड़ियां हैं, जबकि एक महम व एक सांपला में खड़ी रहती है। ऐसे में आग बुझाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
रोहतक में खेतों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले में गुरुवार शाम से देर रात सात गांवों में आग लगने से गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। परेशान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।  फायर ब्रिगेड के मुताबिक गुरुवार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही अलग-अलग गांवों से आग लगने की सूचनाएं आने लगीं। विभाग के पास पांच बड़ी गाड़ियां हैं। ऐसे में विभाग में अफरा-तफरी मच गई। एक जगह आग पर काबू नहीं पाया जा सका कि दूसरी जगह आग लगने की सूचना आ गई। सबसे ज्यादा नुकसान धामड़ गांव में बताया गया है, जहां 320 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा बहुजमालपुर, निंदाना, सीसरखास, खरावड़ और मकड़ौली में भी आग लगने की घटना हुई। 

ऊपर से नहीं गुजर रही बिजली की तार, फिर कैसे लगी आग

धामड़ गांव के ग्रामीण इस बात से परेशान है कि आखिर सैकड़ों एकड़ फसल में आग कैसे लगी। क्योंकि जिस एरिया में आग लगी, वहां से बिजली के तार भी नहीं गुजर रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि तेज हवा में चिंगारी उड़कर खेतों तक पहुंची। 

फायर ब्रिगेड के पास गाड़ियों की कमी

जिला फायर ब्रिगेड के पास मात्र पांच गाड़ियां हैं, जबकि एक महम व एक सांपला में खड़ी रहती है। ऐसे में आग बुझाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को एक समय अलग-अलग गांवों में आग लगी तो विभाग को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन को अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था करनी चाहिए।  

गुरुवार को अलग-अलग जगह से आग लगने की सूचना आती रही। सबसे ज्यादा नुकसान धामड़ गांव में हुआ है। आग लगने का कारण समझ में नहीं आ रहा, क्योंकि खेतों के ऊपर से बिजली के तार भी नहीं गुजर रहे हैं। साथ ही विभाग के पास गाड़ियों की भी कमी है। - संजीव डागर, उप जिला अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें