फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा पर हुड्डा से मिला हुकटा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 17 Aug 2026 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19-हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक व डॉ. सुमन रंगा भूपेंद्र हुड्डा को सौंपते मांग पत्र। स्
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने विजय मलिक और सुमन रंगा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से रोहतक में मुलाकात की। उन्होंने आगामी विधानसभा मानसून सत्र में राजकीय विश्वविद्यालयों के करीब 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा का मुद्दा उठाने की मांग की। हुड्डा ने सरकार से बातचीत कर विधानसभा में शिक्षकों की आवाज उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अन्य अनुबंधित कर्मचारियों की तरह इन शिक्षकों को भी समान सेवा-सुरक्षा मिलनी चाहिए। यूजीसी नेट या पीएचडी योग्यताओं से नियुक्त ये शिक्षक 10-15 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। नियमित भर्ती से इनकी नौकरी जाने का खतरा रहता है। कई 5-7 वर्षों से 57,700 रुपये के प्रारंभिक वेतन पर कार्यरत हैं। हुकटा ने सरकार से मानसून सत्र में हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2026 का विधेयक पारित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें