49...जसबीर स्मारक में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी की बैठक में उपस्थित सद
- फोटो : सांकेतिक
रोहतक। जसबीर स्मारक में आठ व नौ नवंबर को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी की बैठक में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान बलबीर सिंह ने की। इसमें राष्ट्रीय वित्त सचिव पी कृष्णा प्रसाद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत भी शामिल हुए। 19 नवंबर को प्रदेशभर में सरकार के फूंके जाएंगे। इन मुद्दों पर 10 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जिलों में ज्ञापन भी दिए जाएंगे। इस बैठक खरीफ की फसलों में सरकार की ओर से घोषित एमएसपी न मिलने रोष प्रकट किया गया। इस बैठक के माध्यम से भी किसान सभा ने उच्च स्तरीय जांच करवाने और धान की खरीद घोटाले के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। इस मौके पर सभा राज्य प्रधान बलबीर सिंह, महासचिव सुमित दलाल, राजेंद्र बाटू, जागरोशन, प्रीत सिंह और अन्य उपस्थित रहे।