फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंधेरे में कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Thu, 28 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। देश के लिए पदकवीर तराशने वाले इस स्टेडियम में न शौचालय हैं, न पेयजल की व्यवस्था। यहां के जर्जर हाल खेल मैदानों पर जूझ रहे खिलाड़ियों को अब बिजली किल्लत भी परेशान करने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से स्टेडियम की बिजली गुल है। इसकी वजह निगम का बिजली बिल बकाया होना बताया जा रहा है। इसके चलते निगम ने यहां की बिजली सप्लाई काट दी। इधर, खेल अधिकारी ने व्यवस्था सुचारु बनाने व बिजली कनेक्शन चालू कराने का दावा किया है।
यह बोले खिलाड़ी

स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। खिलाड़ियों को न यहां पीने का पानी मिलता है न शौचालय की सुविधा। कुछ दिन से बिजली परेशानी बनी हुई है। शाम ढलते ही स्टेडियम में अंधेरा पांव पसार लेता है। यहां की ज्यादातर लाइटें बंद रहती हैं। इस कारण खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन

मनीष चावला, शास्त्री नगर

खिलाड़ियों को स्टेडियम में शाम के समय बिजली की जरूरत होती है। जबकि यहां का कनेक्शन की कटा हुआ है। इस कारण अंधेरे में अभ्यास करना चोट का खतरा मोल लेने सरीखा है। पेयजल के लिए चार वाटर कूलरों में से एक भी काम नहीं करता है।
सत्यपाल, शास्त्री नगर

स्टेडियम रोजाना खेल का अभ्यास करने आता हूं। यहां के खेल मैदानों की हालत खराब है। इनकी अरसे से मरम्मत ही नहीं हुई है। बास्केटबाॅल कोर्ट टूटा फूटा पड़ा है। यही नहीं, स्टेडियम परिसर में सफाई ही नहीं होती है। इस कारण यहां गंदगी के ढेर लगे हैं।
मोहित कौशिक, खिलाड़ी।

राजीव गांधी खेल परिसर खिलाड़ियों का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी आते हैं। इन्हें यहां सुविधाओं के अभाव में अभ्यास करना पड़ रहा है। यहां न पेयजल है न शौचालय की सुविधा। स्ट्रीट लाइट जर्जर हाल है। वाटर कूलरों की मरम्मत व सफाई नहीं हुई है।
विक्रम राठी, खिलाड़ी

वर्जन:
स्टेडियम की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था सुचारू करा दी गई है। निगम के बकाया बिल के भुगतान की समस्या का समाधान हो गया है। खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें