फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर चार में सीवर व बरसाती नाले की लीकेज से दरकने लगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहतक। शहर के सेक्टर चार एक्सटेंशन में सीवर व बरसाती नाले की लीकेज यहां अपने सपनों का आशियाना बनाने वालों का सिर दर्द बन गई है। पिछले एक साल से लोगों के मकान दरकने लगे हैं। किसी का रैंप व फर्श धंस रहा है तो किसी की दीवार में दरारें आ रही हैं। अब अमरूद का पेड़ छह फीट गहरे गड्ढे में समा गया है। ऐसे में इलाके के लोगों में खौफ छाया हुआ है। अपनी इस समस्या को लेकर सेक्टरवासियों ने अमर उजाला से दर्द साझा किया तो यह सच सामने आया है। काॅलोनीवासियों ने बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने का आरोप भी लगाया है। सेक्टर में बने नाले न तो आपस में जुड़े हैं न ही बरसाती पानी को बाहर कहीं ले जाते हैं। ये नाले बीच रास्ते में ही खत्म हो जाते हैं। सीवर लाइन भी लीक है। इसे ठीक करने की एक दो नहीं अनेक शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।
विज्ञापन


मकान के कौने पर अमरूद का पेड़ लगा था। यह रात तक ठीक ठाक था। सुबह देखा तो करीब छह फीट गहरे गड्ढे में धंसा नजर आया। पेड़ के आसपास करीब आठ फीट की दूरी में मिट्टी बैठक गई है। इस कारण चाहरदीवारी का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले 15 दिन से गड्ढा बना हुआ था। अब यह और बड़ा हो गया है। यही नहीं, बरसाती पानी का नाला व सीवर लाइन एक साथ बने हैं। इनके लीक होने से जमीन बैठी है। साल भर पहले जिमखाना क्लब के पीछे नाला धंस कर बंद हो गया। क्लब की दीवार भी गिर गई। यह दीवार तो बन रही है, मगर नाले का सुधार नहीं हुआ है।
सुशीला दहिया, सेक्टर चार एक्सटेंशन।

शहर की पुरानी कॉलोनी का मकान बेचकर बड़े अरमानों से अपना नया मकान यहां बनाया है। यहां सीवर नाले की लीकेज परेशान करने लगी है। मकान की दीवारें दरक रही हैं। मंगलवार सुबह रैंप बैठ गया। इसने चिंता और बढ़ा दी है। हमारा सारा पैसा इसमें लग चुका है। अब यह भी नहीं रहा तो हम कहां जाएंगे। लीकेज के कारण धंसती जमीन व मकान में आ रही दरारों की शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी जा चुकी है। संबंधित अधिकारी को 15 दिन पहले ही शिकायत दी गई है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

सुशीला शर्मा, सेक्टर चार एक्सटेंशन।

बड़ी मुश्किल से नया घर बनाया है। कुछ दिन पहले अचानक फर्श करीब 10 फीट गहराई में धंस गया। गड्ढे में पानी भर गया। इसे ट्रैक्टर लगाकर बाहर निकलवाया। गनीमत रही हम सब कुशल से हैं। मकान का फर्श धंसने के अलावा दीवार में गहरी दरारें आ गई। पूरा रैंप धंस गया। अब यह नया बनवाना पड़ेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शिकायत की तो अब यहां बरसाती नाला ठीक किया जा रहा है। सीवर टैंक से नया कनेक्शन किया है। इलाके के लोगों में आए दिन जमीन धंसने से खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन

संतरा देवी, सेक्टर चार एक्सटेंशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें