सांपला। खरावड़ गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय लाइव स्किल डेवलपमेंट के तीसरे दिन डाॅ. दीक्षा ने छात्रों को जीवन में सफल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट के कोर्स में भी अधिक संभावनाएं हैं। वर्तमान के दौर में अपने आपमें टैलेंट बनाना होगा। जीवन में कामयाबी की सफलता जरूर मिलेगी। वहीं, डीपी गीता ने छात्राओं को व्यायाम करते हुए उसके फायदे बताए। प्राचार्य वीना खत्री ने सफाई संबंधित जानकारी दी। इसके अलावा नीरू बाला, सुमिता भी उपस्थित रहीं। संवाद