रोहतक। जिले में शुक्रवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह धूप व गर्मी ने परेशान किया। फिर बादल छाए व करीब ढाई बजे बारिश हुई। इससे मौसम बदला व कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। फिर दोबारा उमस परेशान करने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। जिले में 15, 17 व 18 अगस्त को अच्छी बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 54 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। संवाद