फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हुड्डा बोले: प्रदेश को लगी निराशा हाथ, PM से थी बड़े प्रोजेक्ट की उम्मीद; CM सैनी कर रहे वादाखिलाफी

Tue, 15 Apr 2025 02:32 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रदेश में नौकरियों के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कलम से 25 हजार नौकरी दे दी, जबकि हकीकत यह है कि एचआरएन के तहत लगे युवाओं को नौकरियों से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश को किसी बड़े व नए प्रोजेक्ट की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी है। क्योंकि हिसार एयरपोर्ट व यमुनानगर का 800 मेगावाट बिजली संयंत्र मिलने में 11 साल की देरी हुई है। हुड्डा मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन




हुड्डा ने कहा कि 11 साल पहले हिसार में हवाई अड्डा बनाना तय हुआ था, उस समय चौधरी अजीत सिंह केंद्र में उड्डयन मंत्री थे और वे प्रदेश में मुख्यमंत्री थे। इसी तरह यमुनानगर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब उन्होंने बिजली संयंत्र बनाया, उसी समय एक और 800 मेगावाट बिजली संयंत्र का प्रस्ताव पास हो गया था। इतना ही नहीं, भाजपा नेता हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात कहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के साथ गलत हो रहा है।
विज्ञापन


नमी के नाम पर किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही है। बारिश में फसल भीग जाए तो इसमें किसान की क्या गलती है। सरकार मंडियों में फसल को बचाने के पुख्ता इंतजाम करे। प्रदेश में नौकरियों के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कलम से 25 हजार नौकरी दे दी, जबकि हकीकत यह है कि एचआरएन के तहत लगे युवाओं को नौकरियों से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग नौकरियां नहीं दे पा रहा है। अभी हाईकोर्ट ने आयोग पर जुर्माना लगाया है। महिलाओं को 2100 रुपये सम्मान राशि देने की कोई चर्चा नहीं की जा रही है। पंजाब में नेता प्रताप सिंह बाजवां के खिलाफ केस दर्ज होने पर हुड्डा ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई की गई है। जबकि बजवां ने जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें