रोहतक। विश्वकर्मा शिक्षा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान समारोह सोमवार शाम को काठमंडी स्थित रइया वाली धर्मशाला में आयोजित किया गया। काठमंडी पंचायत की ओर से यह समारोह आयोजित किया गया। श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति के प्रधान वीरेंद्र आर्य, उपप्रधान अभिमन्यु, सचिव उमेश शर्मा, सहसचिव सुशील और खजांची सूबे सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश, अखिल भारतीय जांगड़ा ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद और जांगिड़ ब्राह्मण शिरोमणि सभा के चेयरमैन लीलू राम शर्मा शामिल हुए। संवाद