फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया

Thu, 15 Feb 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14सीटीके04..राष्ट्रीय कैंसर संस्थान झज्जर के स्थापना दिवस पर तस्वीर हुड्डा और उनके पुत्र को किय
विज्ञापन
रोहतक। मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी को राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्यातिथि निदेशक प्रो. एम श्रीनिवास और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के मुखिया प्रो. अलोक ठाकर ने सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा के पुत्र नवनीत हुडा को भी सम्मानित किया गया। इनका सम्मान भी तस्वीर सिंह हुड्डा ने लिया और धन्यवाद किया। स्वीर सिंह हुड्डा ने 99 बार, धर्मपत्नी शीला देवी ने 12 बार, बड़े बेटे नवीन हुड्डा ने 37 बार, पुत्रवधू कोनिका हुड्डा ने 9 बार और छोटे बेटे नवनीत हुडा ने 40 बार रक्तदान किया है। संस्था में अभी तक 320 शिविर लगाकर 25 हजार से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित करके सरकारी ब्लड बैंक को दिया गया है। इसके साथ संस्था ने नेत्रदान और नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर हजारों लोगों को फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें