झज्जर। यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने पर निधि का सेक्टर 6 में स्वागत किया गया। निधि ने परीक्षा में 650 वां रैंक हासिल किया है। निधि के अपने नाना महावीर सिंह धनखड़ के निवास सेक्टर-6 में स्वागत किया गया। निधि के पिता देवेंद्र पंघाल रेवाड़ी के बावल स्थित प्राणपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। निधि ने फिजिक्स ऑनर्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और एमबीए दिल्ली यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण किया है। निधि का यह तीसरा प्रयास था। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स संगठन के जिला प्रधान रविंद्र यादव एवं अन्य सदस्यों ने भी निधि चौधरी को बधाई दी। इस अवसर पर पिता देवेंद्र पंघाल, निधि की माता बिमलेश चौधरी, चाचा सुखबीर पंघाल, चाची मीना देवी, भाई कुशल पंघाल तथा भाई सिद्धार्थ अहलावत उपस्थित रहे।