फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व मंत्री विनोद शर्मा और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय का सम्मान समारोह कल

Thu, 08 Feb 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य एवं पदेन सचिव डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने संस्था की पहरावर जमीन के लिए 50 लाख रुपये पट्टा राशि के लिए अपने निजी कोष से दिए हैं।
दोनों विभूतियों को संस्था की तरफ से ब्राह्मण रत्न की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। डॉ जयपाल शर्मा ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों के साथ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं समाज के व्यक्तियों उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटी बनाकर तैयारी पूरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें