फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेरा बाबा बालकपुरी में धूमधाम से मनाई फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फाल्गुन माह की रंग भरी एकादशी के अवसर पर बाबा लक्ष्मणपुरी व बाबा बालकपुरी धाम पर फूलों की होली खेली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ढोल बजाते हुए जूना अखाड़ा के उप आचार्य एवं लक्ष्मणपुरी डेरा के महंत कपिल पुरी व कमल पुरी एवं बाबा बालकपुरी डेरा के महामंडलेश्वर कर्णपुरी के सानिध्य में भक्तों ने फूलों की होली खेली एवं सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जूना अखाड़ा के उप आचार्य कपिलपुरी ने बताया कि उनके यहां सालों से फूलों की ही होली खेली जाती है। सभी को रसायनिक रंगों, अबीर-गुलाल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। समय के अनुसार हमें बदलना चाहिए, होली पर नशा नहीं करना चाहिए। यदि रंगों का प्रयोग करना है तो प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। फूलों की होली से बेहतर कुछ नहीं है। वहीं महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी ने बालकपुरी डेरे में होली उत्सव पर कहा कि लोगों को आपसी द्वेष नहीं रखना चाहिए। रसायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और पानी को भी बर्बाद नहीं करे। जितना हो सके, फूलों या हर्बल गुलाल का प्रयोग करें, ताकि खुशियों पर किसी की नजर न लगे। उन्होंने आमलकी एकादशी के व्रत की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम के दौरान होली खेलन आ गए स्वामी बालकपुरी के डेरे में, पुरी धाम के डेरे में, होली खेलन आ गए .., रंगा दी बहार होली है, शावा होली आई है, बल्ले होली आई है .., नंद गांव दा सोहणा मंदिर निकले श्याम मुरारी, बरसाने की गोपियां विच्यो निकली राधा प्यारी जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने फूलों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें