फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रार्थना सभा पर बिफरे हिंदूवादी, गांधी कैंप में डेढ़ घंटे रहा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गांधी कैंप इलाके में शुक्रवार शाम करीब डेढ़ तनाव बना रहा। यहां मातूराम कम्युनिटी सेंटर चल रही समुदाय विशेष की प्रार्थना सभा के चलते यह हालात बने। यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धर्म परिवर्तन किए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को समुदाय विशेष के लोग मातूराम कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। यहां समुदाय के और भी लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर प्रभु की प्रार्थना सभा शुरू की। इसके कुछ ही देर बाद वहां विहिप कार्यकर्ता पहुंच गए। कम्युनिटी सेंटर के बाहर इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गलत तरीके से कार्यक्रम की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालात बिगड़ते देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके चलते वहां भरी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। डीएसपी डॉ. रविंद्र खुद टीम की अगुवाई करते हुए वहां तैनात रहे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाया। इस दौरान समुदाय विशेष के पास प्रार्थना सभा कराने की अनुमति नहीं होने की बात सामने आई। इसके चलते उन्हें अपनी प्रार्थना समाप्त कर जाने को कहा गया। बाहर विहिप कार्यकर्ताओं को भी शांति से मामला सुलझाने के लिए मनाया। इसके चलते दोनों पक्ष शांतिपूर्वक वहां से चले गए।

सत्संग के लिए एक समुदाय के लोग कम्युनिटी सेंटर में इकट्ठा हुए थे। बाहर दूसरे समुदाय के लोगों ने कीर्तन किया। इन दोनों को समझा कर वहां से घर भेज दिया। दोनों ही वहां सत्संग व प्रार्थना के लिए जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें