रोहतक। एमडीयू की ओर से आयोजित सात दिवसीय यूथ रेडक्रॉस शिविर में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय से स्लोगन राइटिंग में गुनगुन, पोस्टर मेकिंग में शीतल, ग्रुप साॅन्ग में गुनगुन, शीतल व अलीशा ने तीसरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वीडियोग्राफी में कुलदीप और लक्की स्टार गेम में कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. शालू जुनेजा, डॉक्टर राजेश गहलावत व डॉ. नीलम राठी ने भी सभी स्वयंसेवक को शुभकामनाएं दी।