रोहतक। तिलियार लेक स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि संस्थान में बेकरी और भारतीय स्नैक्स पर एक रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शेफ राजाराम और रविंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब डे ने एक बेहतरीन शेफ बनने के गुर सिखाए। विद्यार्थियों ने बेकरी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की ब्रेड और केक बनाए। इस प्रतियोगिता में हिमांशु और दिनेश प्रथम, कलश और मोहित द्वितीय स्थान पर रहे। भारतीय स्नैक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पनीर के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। इस प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम और रितेश द्वितीय रहा। मौके पर डॉ. पंकज सिंह, तरुण हुड्डा और अन्य स्टाफ सदस्य तथा छात्र उपस्थित रहे।