फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन में हिमांशी व भाषण मुकाबले में पुष्कर ने बाजी मारी

Sun, 21 Apr 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित प्रतियो​गिता में भाग लेते हुए छात्र ।
विज्ञापन
झज्जर। जिला में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को गांव पाटोदा, दुजाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी में भी स्वीप के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई। गांव पाटोदा स्कूल में स्लोगन मुकाबले में हिमांशी व लक्की ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण मुकाबले में कक्षा नौवीं के पुष्कर, कविता लेखन में इसी कक्षा की कीर्ति ने बाजी मारी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दस जमा एक की कुसुम ने पहला,दस जमा दो की रौनक ने दूसरा तथा कक्षा नौवीं के लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें