रोहतक। हिमानी हत्याकांड का आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू का वीरवार को रिमांड समाप्त हो जाएगा। सांपला पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी और उसका फिर से रिमांड मांगेगी। दरअसल, हत्या के बाद आरोपी सचिन को दो मार्च को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और वहां से पांच दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन अदालत ने तीन दिन का रिमांड दिया। वीरवार को हत्यारोपी का रिमांड समय पूरा हो रहा है। इसलिए सांपला पुलिस आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करेगी। हालांकि कुछ साक्ष्य एकत्र करने बाकी है और उसके लिए पुलिस आरोपी की रिमांड की मांग करेगी। हालांकि यह अदालत पर निर्भर है कि रिमांड पुलिस को मिलेगा या नहीं। ब्यूरो