रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में हाईवा के कुचलने से स्कूटी सवार मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार काफी दूर तक घिसटता गया। मौके पर खड़े लोगों ने शोर मचाया और दूसरे वाहन चालकों ने हाईवा को रुकवाया। मगर जब तक मैकेनिक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यूपी के रामपुर थाना बादली टांडा के करखेड़ी गांव निवासी नासिर अली ने शिकायत में बताया कि वह कई साल से रोहतक में रहता है। पावर हाउस मुर्गी फार्म रोड पर प्रदीप हुड्डा की मोटर्स कार गैराज पर काम करता है। मुरादाबाद के गांव टाहमदन गांव निवासी बुआ का बेटा दानिश भी उसके साथ काम करता है। दानिश स्कूटी से अन्य साथी को उसके घर छोड़कर आ रहा था। जींद बाईपास के नजदीक तेज रफ्तार हाईवा ने दानिश को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। स्कूटी उसी में फंसी रही। दूसरे वाहन चालकों ने हाईवा को रुकवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
10 मिनट तक कार से बाहर निकलने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने किया प्रयास
-वाहन की टक्कर से कार नाले में डूबी, हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। चुलियाना मोड़ पर वाहन की टक्कर से नाले में गिरी कार के अंदर फंसे प्रॉपर्टी डीलर ने बाहर निकलने के लिए करीब 10 मिनट तक जद्दोजहद की थी। हालांकि, पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हादसे के बाद रविवार को आईएमटी पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
किलोई निवासी विकास ने बताया कि उनके भाई संदीप कुमार (39) अपने ननिहाल इस्माईला में प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। शुक्रवार को वह किसी काम से रोहतक जा रहा था। चुलियाना मोड़ पर एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। असंतुलित होकर कार नाले में पलट गई। कार का एसी चलने के कारण शीशे बंद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदीप ने काफी देर तक कार से बाहर निकलने का प्रयास किया। गाड़ी में पानी भरने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
वहीं, पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक डॉक्टर ने भी उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया, मगर वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।
08सीटीके36..संदीप कुमार का फाइल फोटो