रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग में विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें भारत में श्रमिक कानून विषय पर प्रकाश डाला गया और इस कानूनी ढांचे के भीतर प्रस्तुत चुनौतियों और अवसरों पर विचार मंथन किया गया। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विधि संकाय की प्रोफेसर डॉ. नुजहत परवीन खान ने बतौर मुख्य वक्ता यह विशेष व्याख्या दिया।
उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी व्यापक विशेषज्ञता के साथ भारत में श्रमिक कानूनों के विकसित परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे वे न्याय और समानता चाहने वालों के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों प्रदान करते हैं। विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान के आयोजन से विधि के विद्यार्थियों की कानून के बारे में समझ गहरी होती है। विस्तार व्याख्यान का आयोजन-समन्वयन डाॅ. प्रतिमा ने किया। आयोजन सचिव डाॅ. ऋषभ यादव व डाॅ. अंजू ने समन्वयन में सहयोग दिया। मंच संचालन डाॅ. प्रतिमा ने किया। इस मौके पर डॉ. सत्यपाल, डॉ. योगेंद्र, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अनुसूया, डॉ. नीरज, डॉ. राहुल, डॉ. परविंदर, डॉ. प्रदीप, डॉ. अश्वनी, डॉ. रेखा, डॉ. अंजलि, डॉ. जयदेव, डॉ. अशोक बरोदा व अन्य शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।