रोहतक। एमडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग की ओर से बुधवार को सात दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन रैनबैक्सी रिसर्च लैबोरेट्रीज गुरुग्राम के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट डाॅ. विनोद अरोड़ा ने स्किल इंडिया प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का विषय चैलेंज एंड अपॉर्च्यूनिटीज इन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री रहा। वक्ता ने कहा कि स्किल इंडिया प्रोग्राम से भारतीय स्नातकों को भारत और विदेशों में बेहतर करियर अवसरों के लिए सक्षम बना सकता है। मौके पर डाॅ. रचना आनंद, डाॅ. सुखजीत सिंह, प्रो. हरीश दूरेजा, प्रो. बी. नरसिम्हन, प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. अंजू धीमान, डाॅ. विनित मित्तल, डाॅ. महेश कुमार, डाॅ. पीके वर्मा व डाॅ. आरके मरवाह उपस्थित रहे। ब्यूरो