फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेमंत बने ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ के प्रदेश संयोजक

Sun, 28 Dec 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बख्शी को ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली में शनिवार को आयोजित फेडरेशन की बैठक में हुई। यहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा व महासचिव नितिन केडिया ने आधिकारिक घोषणा की। हेमंत बख्शी लंबे समय से सराफा व्यापार, उद्योग जगत और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वह राज्यस्तर पर कई व्यापारी संगठनों का नेतृत्व भी कर चुके हैं और व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। फेडरेशन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के ज्वेलर्स व गोल्ड स्मिथ समुदाय को मजबूत दिशा मिलेगी। नितिन केडिया ने कहा कि सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव और सुरक्षा संबंधित चुनौतियों को देखते हुए संगठन के माध्यम से आने वाले समय में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। हेमंत बख्शी ने कहा कि वे प्रदेश के सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें