रोहतक। एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन एवं फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के सहयोग से रविवार को सनातन धर्म हनुमान मंदिर सुभाष नगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने हृदय व हड्डी रोग से संबंधित परामर्श दिया। इसमें 202 लोग इलाज के लिए पहुंचे। 111 लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी व बोन मिनरल डेंसिटी जांच की गई। 25 महिलाओं की मेमोग्राफी जांच की गई। एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिन बत्रा ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने इस सुविधा का विशेष लाभ उठाया। 66 लोगों की नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर अशोक हुडिया, सुरेश भूटानी, यशपाल ढींगरा, अशोक वर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद