25सीटीके12 - स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। पीजीआइएमएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से कबीर सत्संग भवन अर्बन हेल्थ सेंटर तीन में कबीर सत्संग भवन की कार्यकारी परिषद के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रोफेसर यूनिट-2 अध्यक्ष डॉ. मीना राजपूत ने किया। 100 लोगों की मुफ्त जांच की गई। ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की स्क्रीनिंग भी मुफ्त की गई। डॉ. मीना व डॉ. छवि ने स्तन कैंसर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया व उन्हें स्वयं स्तन कैंसर स्क्रीनिंग की जानकारी दी। मौके पर डॉ. रमेश वर्मा, विजेंद्र सैनी, डाॅ. परमीत रेजिडेंट, मीना एएनएम, डॉ. राजकुमार, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. आक्षेस, डॉ. नरेंद्र, डॉ. दिव्या, राजेंद्र रोहिल्ला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। ब्यूरो