फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बालाजी डोभ धाम में हवन के बाद शिविर में जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक बालाजी का संकीर्तन किया गया। यहां भक्त मेला, स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया। हवन के बाद शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। बालाजी धाम डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने कहा कि शुक्रवार सुबह पंडित शांति स्वरूप पांडे ने अखंड रामायण पाठ किया। शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुबह हवन के साथ 108 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। नवीन अरोड़ा बतौर मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। भजन गायक पवन पाठक, पूजा शाह पानीपत, कविता झज्जर, अशोक कुमार ने बालाजी का भजनों से गुणगान किया। इस मौके पर महम विधायक बलराज कुंडू के भाई आजाद सिंह कुंडू, रमेश गुप्ता, रवि चिटकारा, पवन सरीन, वासुदेव मित्तल, राजेश गोयल, राकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, पंडित नरेश कौशिक, अमित कौशिक डोभ, मंडल सदस्य और भक्त उपस्थति रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें