12-रोहतक के हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य जांचती डॉ
रोहतक। हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक छात्राओं का निशुल्क परीक्षण किया गया। नव युवा फाउंडेशन और सहयोगी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विद्यालय में पीजीआईएमएस के डॉक्टरों ने छात्राओं के दांतों की जांच की। इसमें 40 से अधिक जरूरतमंद छात्राओं को मौके पर उपचार और परामर्श दिया गया। पीजीआईएमएस और निजी अस्पताल की टीम ने 300 से अधिक छात्राओं की आंखों की जांच कर दृष्टि सुरक्षा की सलाह दी। मणिपाल अस्पताल की टीम ने 200 से अधिक छात्राओं का बीपी, शुगर और सामान्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुनीता अहलावत व समन्वयक सोनिया का विशेष सहयोग रहा। नव युवा फाउंडेशन के निदेशक सुमित कुमार और राज्य समन्वयक ममता रानी के नेतृत्व में टीम ने शिविर को सफल बनाया। संवाद