महम शुगर मिल में स्वास्थ्य जांच कराते कर्मचारी।
महम। महम सहकारी चीनी मिल में सहकारी सप्ताह के तहत बुधवार को किसान रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। एई अनिल सहरावत ने बताया कि प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर के निर्देश पर आयोजित शिविर में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए। संवाद