फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 285 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैद्य केसर दास सेवा समिति और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आईपीएस स्कूल में चिकित्सा जांच शिविर, आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरण करने का शिविर लगाया गया। यहां 285 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच की गई। निरोगी हरियाणा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त दवा भी वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. देवेंद्र सभरवाल, डॉ. अश्विनी चहल, डॉ. कविता, डॉ. निशा, अमित नर्सिंग ऑफिसर, राकेश सांगवान, अमित हुड्डा, साहिल और डिस्पेंसरी एकता कॉलोनी के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
सेक्टर 3 और 4 सोनीपत रोड से जागरूकता केंद्र से अनु और राजेंद्र ने वजन कम करने और बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। समिति की ओर से डॉ. सिद्धार्थ, लैब टैक्नीशियन अमित ने स्वास्थ्य टीम के साथ सहयोग दिया। समिति के सदस्यों में विनोद जुनेजा, जय सिंधवानी, जुगल किशोर मक्कड़, सतीश सुनेजा, महावीर, अशोक कत्याल, जेपी गौड़, राजन गोयल, अनिता मिगलानी, विनोद जुनेजा, आकाश सिंधवानी, कुनाल जुनेजा, सुनील भ्याना का विशेष योगदान रहा। समिति की ओर से सुंदर जेटली और सतीश जुनेजा को रक्तदान के क्षेत्र एवं समिति कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें