राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित शिविर में जांच करते चिकित्सक। फोटो- कॉलेज प्रश
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के 75 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, बीएमआई और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में बीएलके मैक्स अस्पताल के डॉ. बक्शीश ने स्वास्थ्य जांच की जबकि मार्केटिंग मैनेजर सुमित मग्गू और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव अंकित डोरा ने सहयोग दिया। शिविर का आयोजन रेड रिबन क्लब प्रभारी सुनील कुमार और डॉ. ज्योति ने किया। संवाद