17सीटीके14...गाँव डोभ स्थित श्री बालाजी धाम में आयोजित स्वास्थ्य जाँच शिविर में चेकअप करते चिक
रोहतक। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम में रविवार को स्वास्थ्य जांच, संकीर्तन व भंडारा लगाया गया। डॉ. दिनेश कुमार ने आखों के मरीजों की जांच की व डॉ अशोक रोहिल्ला डोभ ने ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप, सर्दी, खांसी, बुखार, पेट, कान, नाक, गला की समस्या के मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। दवाइयां और चश्में निशुल्क दिए। डॉ. ऋतु ने दांतों के मरीजों का इलाज किया। डॉ. अमित जैन व डॉ अनुज जैन ने कोरियाई मशीनों से मरीजों का इलाज किया। मौके पर अशोक खुराना, चरणजीत पहावा, बाबा कर्णपुरी महाराज, नरेश खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद