09सीटीके30...पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित कैंप में चेकअप करते चिकित्सक। स्रोत:
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज रोहतक के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से मंगलवार को सिंगला फोर्जिंग इंडस्ट्री, रोहतक में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक डेंटल स्क्रीनिंग और ट्रीटमेंट शिविर लगाया गया। जनस्वास्थ्य डेंटिस्ट्री विभाग अध्यक्ष डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि कुल 72 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 55 पुरुष और 17 महिलाएं थीं। दांतों और मसूड़ों से संबंधित दंत समस्याओं की जांच की गई और उनका इलाज उद्योग कार्यालय में ही किया गया। मौके पर डॉ. मंजूनाथ बीसी, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. विपुल यादव, डॉ. भावना, डॉ. रितु, डॉ. शुभी, डॉ. नवीन, डॉ. पूजा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो