फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 32 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अमरनाथ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए सोमवार को नागारिक अस्पताल में श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा को लेकर 32 श्रद्धालुओं की ईसीजी व अन्य जांच किए गए। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। अमरनाथ यात्रा के लिए अबतक 277 श्रद्धालु प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। इसका मेडिकल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग और रूम नंबर-21 किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं का नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी आयु का पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक, जे एंड के बैंक आदि में श्रद्धालु करा सकते हैं। साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें